गोवर्धन पूजा 2023 : भगवान कृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए करें गोवर्धन पूजा, जानिए सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

गोवर्धन पूजा पर घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है. साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है. इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है

डिजिटल डेस्क- पंच पर्वों का त्योहार दीपावली हो चुकी है.दीपावली पर देश के कोने-कोने में सिर्फ रौशनी ही रौशनी दिखाई दी.लाइट और दीयों से हर घर रोशन हो गया.अब दीपावली के बाद मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है. दीपावली के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार से श्रीकृष्ण की पौराणिक कथा जुड़ी हुई है.

गोवर्धन पूजा पर घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है. साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है. इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है.

हिंदू पंचाग के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष को गोवर्धन भगवान की पूजा की जाती है. अधिकतर दिवाली के अगले दिन ही पूजा की जाती है. इस बार भी ऐसा ही है. 13 नवंबर के दिन से शुरु हो रही मुहुर्त के साथ अगले दिन तक इस पूजा का समय रहेगा.

गोवर्धन पूजा की शुभ तारीख और समय…

सोमवार यानी की दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन 14 नवंबर यानी की मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर के दिन की जाएगी.बात करें गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त की तो शाम 5:25 से रात 9:36 मिनट के बीच है.

पूजा विधि…

गोवर्धन पूजा करने के लिए सबसे पहले गोबर से गोवर्धन पर्वत और श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाते हैं.फिर फूलों से गोवर्धन पर्वत को अच्छे से सजाया जाता है. इसके बाद गोवर्धन पूजा में कथा पढ़ी जाती है. गोबर से तैयार किए गए गोवर्धन की सात बार पूजा की जाती है. और भगवान के नाम के जयकारे भी लगाए जाते है.

Related Articles

Back to top button