सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, मिलेगा एक सोने का सिक्का और भी बहुत कुछ !

तमिलनाडु की विजय सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने बुधवार को विधानसभा में...

तमिलनाडु की विजय सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने बुधवार को विधानसभा में टीवीके सरकार का पहला बजट पेश किया। बजट में महिलाओं के लिए ‘ब्रदर्स गिफ्ट स्कीम’ के तहत 8 ग्राम का सोने का सिक्का देने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा सिल्क साड़ी योजना के लिए 812 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में शादी के मौके पर महिलाओं को तोहफा देने का वादा किया था। अब सरकार ने बजट में इस वादे को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

हज सब्सिडी में भी किया गया इजाफा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने कहा कि राज्य को वित्तीय संकट से बाहर निकालने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने पहली बार हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए सब्सिडी बढ़ाने का ऐलान किया।

अब हज यात्रियों को मिलने वाली सब्सिडी 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 35 हजार रुपये कर दी जाएगी। इसके अलावा ईसाई और मुस्लिम महिला कल्याण संघों की सहायता के लिए 1.05 करोड़ रुपये और पांच ईसाई एवं मुस्लिम कब्रिस्तानों के विकास के लिए 34 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

NEET खत्म करने की मांग दोहराई

तमिलनाडु सरकार ने एक बार फिर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को खत्म करने की मांग उठाई है। वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार से 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की पुरानी व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया।

AI स्किल्स पर सरकार का बड़ा फोकस

तमिलनाडु सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी बड़ा प्लान पेश किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2031 तक राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स (ITIs) में पढ़ने वाले 5 लाख छात्रों को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओलंपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमिलनाडु को आगे ले जाने के उद्देश्य से राज्यभर में 10 ‘ओलंपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाए जाएंगे। इसके लिए 5.50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

तमिलनाडु सरकार के पहले बजट में महिलाओं, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, AI और खेलों पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से राज्य के विकास और युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button