राज्यपाल ने लगाई फटकार, डीएम और कुलपति ने उठाई झाड़ू, रात में की परिसर में सफाई

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शनिवार को पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्विद्यालय के परीक्षा भवन के पास अपना काफिला भिजवाया।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह के पश्चात विश्वविद्यालय में भ्रमण के दौरान गंदगी देख बिफर पड़ी। कुलपति और जिला प्रशासन के अधिकारियों को राज्यपाल ने फटकार लगाते हुए, दोबारा निरीक्षण करने की बात कही।

ऐसे में दीक्षांत समारोह से राज्यपाल के लौटने के पश्चात खुद वाराणसी के जिलाधिकारी एस.राज.लिंगम और कुलपति बिहारी लाल शर्मा ने खुद देर रात झाडू उठाया और सफाई में जुट गए। वही जिलाधिकारी और कुलपति के साथ राज्यपाल के फटकार के पश्चात नगर निगम की टीम भी सफाई में जुटी रही।

राज्यपाल ने रुकवाया था परीक्षा भवन के पास काफिला, गंदगी देख दी चेतावनी

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शनिवार को पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्विद्यालय के परीक्षा भवन के पास अपना काफिला भिजवाया। जहां गंदगी देख राज्यपाल ऐसी नाराज हुई कि वह दोबारा आकार निरीक्षण करने की चेतावनी दिया।

राज्यपाल की चेतावनी और फटकार से विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन -फानन में कुलपति ने रविवार की छुट्टी कैंसिल कर शनिवार की रात से ही सफाई में जुट गए, वही जिलाधिकारी भी झाड़ू उठाकर सफाई में जुट गए। वही कुलपति और जिलाधिकारी को सफाई करता देख विश्विद्यालय के सभी कर्मचारी और प्रोफेसर भी सफाई कार्य करने लगे।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button