
ग्लोबल प्रवासी कबड्डी लीग (GPKL) ने रविवार को घोषणा की कि सीज़न 2 में एक स्ट्रक्चर्ड प्लेयर ड्राफ्ट फ्रेमवर्क लागू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सुव्यवस्थितऔर प्रतिस्पर्धात्मक टीमों का निर्माण करना है। हाल ही में यूरोप, अफ्रीका और एशिया के इंटरनेशनल खिलाड़ियों के भाग लेने की पुष्टि के बाद लीग ने इस फैसले को अपनाया है।
बता दें, लीग का यह नया ड्राफ्ट सिस्टम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टैलेंट को एक साथ लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे पुरुष और महिला दोनों एथलीटों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे खेल के दोनों फॉर्मेट की समान वृद्धि होगी।
वहीं, GPKL सीज़न 2 में हर फ्रेंचाइज़ी दो टीमें उतारेगी एक पुरुषों की और एक महिलाओं की जो लीग की कमिटमेंट को और मजबूत करेगी। प्रत्येक टीम में घरेलू और प्रवासी खिलाड़ियों का मिश्रण होगा, जो भारत की कबड्डी ताकत को ग्लोबल भागीदारी के साथ जोड़ने की लीग की मुख्य सोच को दर्शाता है।
बता दें, ड्राफ्ट प्रक्रिया में खिलाड़ियों को तकनीकी क्षमता, फिटनेस, टैक्टिकल अवेयरनेस और टीम एडैप्टेबिलिटी के आधार पर इवैल्यूएट किया जाएगा। इसके बाद, इन खिलाड़ियों को एक सेंट्रल ड्राफ्ट पूल में रखा जाएगा, और फ्रेंचाइज़ी टीमें इस पूल से गाइडेड ड्राफ्ट प्रोसेस के माध्यम से खिलाड़ियों को चुनेगी, ताकि टीम की ज़रूरतों के हिसाब से रणनीतिक रूप से उनकी चयन प्रक्रिया हो।
वहीं, GPKL सीज़न 2 में इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, पोलैंड, हंगरी, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, तंजानिया, केन्या, कैमरून, हांगकांग और ताइवान सहित कई देशों के पुरुष और महिला एथलीट हिस्सा लेंगे। साथ ही भारत के मजबूत कबड्डी क्षेत्रों से घरेलू खिलाड़ी भी टीमों में होंगे।
इस ड्राफ्ट प्रक्रिया के बारे में HIPSA प्रेसिडेंट कांथी डी सुरेश ने कहा, “प्रवासी एलिमेंट GPKL के विज़न का केंद्र है। विदेशी खिलाड़ी सिर्फ लीग में हिस्सा नहीं लेते; वे खेल के स्पोक्सपर्सन बन जाते हैं, जो बाद में कबड्डी को इंटरनेशनल स्तर पर बढ़ाने और नए दर्शकों तक पहुंचने का एक अहम जरिया बनते हैं।”
GPKL ने फ्रेंचाइज़ी को एक स्ट्रक्चर्ड प्रक्रिया से खिलाड़ियों का चयन करने में मदद देने की योजना बनाई है, जो डोमेस्टिक और प्रवासी भागीदारी को एकीकृत करती है। इस तरह से, GPKL खुद को एक पेशेवर गवर्नेंस वाले प्लेटफार्म के रूप में स्थापित कर रहा है, जिसका उद्देश्य कबड्डी को ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय बनाना है









