
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी
वाराणसी. गुरुवार की कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा वाराणसी के अजय राय को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष के नाम की घोषणा की. अजय राय के नाम की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल हो गया. शुक्रवार को दिल्ली से वाराणसी लौट अजय राय का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थकों ने अजय राय का स्वागत ढोल -नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर किया. इस दौरान अजय राय ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के जीत का दावा किया.
वाराणसी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 18, 2023
➡️कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे वाराणसी
➡️एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
➡️शंखनाद से एयरपोर्ट पर अजय राय का स्वागत
➡️कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान
➡️लोकसभा चुनाव डंके की चोट पर हम जीतेंगे-अजय
➡️राहुल गांधी के संदेश… pic.twitter.com/MVWtTd6GFV


घर – घर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का संदेश, पार्टी के विश्वास पर उतरूंगा खरा : अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय के प्रथम काशी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. स्वागत को देख अजय भी बेहद खुश हुए . मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने पूर्वांचलभर से स्वागत में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी लोगसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा किया. अजय राय में कहा कि मैं डंके के चोट पर कह रहा हूं, कि कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत होगी. कांग्रेस के जीत का मैं सभी को विश्वास भी दिलाता हूं. वही उन्होंने कहा कि वह घर -घर राहुल गांधी के प्यार का संदेश पहुंचाएंगे. कांग्रेस पार्टी का आभार जताते हुए अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी दी है उसका वह निर्वाहन करेंगे.









