
ग्रेटर नोएडा- कल महाशिवरात्रि थी.देशभर में लोगों ने महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा की…देश में महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने पर लोग बीमार पड़ गए…बता दें कि ग्रेटर नोएडा में कुट्टू का आटा खाने से 40 से अधिक लोग बीमार हो गए है…
कुट्टू का आटा खाने से उल्टी, बुखार की शिकायत मिली…2 सोसाइटी के 40 से भी ज्यादा लोग बीमार हुए है. सुपरटेक इको विलेज 3 में करीब 20 लोग और हिमालय प्राइड सोसाइटी के 24 से ज्यादा लोग बीमार हुए…
फिलहाल तबीयत खराब होने के बाद में सभी को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है…ये मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र के पास का है….









