
हेल्थ डेस्क- हमने लाल कश्मीरी सेब तो खूब खाया है. लाल सेब की अलग-अलग वैरायटी सेहत के लिए कई तरीके से काफी ज्यादा लाभकारी होती है. कहते है कि सर्दियों के मौसम में सेब का उत्पाद बहुत बढ़ जाता है.
लेकिन हम में से कई लोग ऐसे हैं, जिनकी आदत होती है. सेब के छिलके को हटा के खाने की. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सेब का छिलका भी हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. सेब के छिलके में भी कई तरीके के विटामिन होते है जो हमारी सेहत के लिए कमाल के साबित होते है.
लेकिन अभी तक आपने हरे सेब को ट्राई नहीं किया तो जरुर करिए.क्योंकि हरे सेब सेहत को बेहतर रखने के मामले में जबरदस्त साबित होते है.
कहा जाता है कि हरे सेब में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जो कई तरीके की बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते है. इसलिए जब कभी आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो तो सबसे पहले इस हरे रंग के सेब को खाना शुरु कर दें.
इसके अलावा हरे सेब में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जो डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद करती है. ये प्रोबायोटिक का काम करते है. जिससे हमारे आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया जाते है.और पेट की पाचन शक्ति को मजबूत बनाते है.
शुगर कंट्रोल करने में कारगर
हरे सेब में लो ग्लाइसेमिक इंडेस्क होता है. जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है.और टाइप-2 डाइबिटीज को भी होने से रोकता है.









