काशी और प्रयागराज होते हुए अध्यापकों का समूह पहुंचा अयोध्या, 212 सदस्य हुए शामिल

उत्तर और दक्षिण के सांस्कृतिक सस्कृत सेतु बने गंगा समूह का अयोध्या पहुंचने पर फूलों की वर्षा और अवधि कला नृत्य की प्रस्तुति के साथ स्वागत किया गया।

अयोध्या से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत” की घोषणा को मूर्त रूप प्रदान करते हुए काशी तमिल संगमम् टू में अध्यापकों का समूह काशी और प्रयागराज होते हुए अयोध्या पहुंचा। जिसमें 212 सदस्य शामिल हैं।

उत्तर और दक्षिण के सांस्कृतिक सस्कृत सेतु बने गंगा समूह का अयोध्या पहुंचने पर फूलों की वर्षा और अवधि कला नृत्य की प्रस्तुति के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन की प्रस्तुति में तमिल से आए लोगों में भक्ति के वातावरण में डूब गए और उनकी तालियों से समूचा हाल गूंज उठा.

सुबह सभी अतिथि राम जन्मभूमि मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों का दर्शन करेंगें और साथ ही अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण से रूबरू भी होंगे। रेजीडेंट मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने बताया कि आज इस संस्कृति विभाग के प्रक्षेयगृह में स्वागत किया गया है। और सुबह अयोध्या के मंदिरों में दर्शन करने के साथ-साथ यहां की पौराणिकता की भी जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button