Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में गनर की मौत का मामला, बिल्डर पर दर्ज हुआ हत्या का केस

पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर चेक किया तो दोनों गम्भीर अवस्था में थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Ghaziabad News: गाजियाबाद इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध परिस्थितियों मौत के मामले में बिल्डर निखिल चौधरी और उसके ड्राइवर के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह केस सिपाही जगबीर के पिता घनश्याम की शिकायत पर दर्ज किया गया।

इस मामले में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी, कि कल देर रात थाना इंदिरापुरम में सूचना प्राप्त हुई जिसमें वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे एक इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर एक्सीडेंट होने की सूचना थी। कार में 4 लोग सवार थे। जिसमें निखिल चौधरी उसके 2 गनर और चालक सवार थे। पुलिस ने तत्काल ही घटनास्थल पर जाकर चेक किया तो दो पुलिसकर्मी गम्भीर अवस्था में थे। उनको अस्पताल ले जाया गया वहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चालक मनोज शर्मा को थाने पर बिठाया गया है। निखिल चौधरी फरार चल रहा है। मृतक पुलिस कर्मियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

Related Articles

Back to top button