वार्म-अप मैच में गुरनूर बरार का तूफान, एक ओवर में जड़े 4 छक्के; मुस्कुराए गौतम गंभीर

कोलंबो के एसएलसी ग्राउंड पर खेले जा रहे वार्म-अप मैच में गुरनूर बरार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। दिन के आखिरी ओवर में बरार ने दिलम सुदीरा तिलकरत्ने के खिलाफ टी20 अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्के जड़ दिए। उनकी विस्फोटक बैटिंग देखकर हेड कोच गौतम गंभीर भी काफी खुश नजर आए और रविंद्र जडेजा के साथ तालियां बजाईं।
बरार ने 18 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 142 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 18 चौके शामिल रहे।
इससे पहले श्रीलंका इलेवन ने पहली पारी 363/8 पर घोषित की थी। भारत की ओर से केएल राहुल ने 40, रविंद्र जडेजा ने 63 और मानव सुथार ने 41 रन बनाए। रविवार को वार्म-अप मैच का तीसरा और आखिरी दिन है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button