ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दिलाई नई पहचान…

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्टार्ट्स अप कॉन्क्लेव 2023 का यहां चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम अंग्रेजों की गुलामी की मानसिकता से बाहर आए हैं, आज पूरा परिदृश्य बदला हुआ है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण यह संभव हुआ है।

ग्वालियर. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्टार्ट्स अप कॉन्क्लेव 2023 का यहां चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम अंग्रेजों की गुलामी की मानसिकता से बाहर आए हैं, आज पूरा परिदृश्य बदला हुआ है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण यह संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब हमारे देश में प्रतिभा थी और हम उसे पहचान नहीं पा रहे थे। इन प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का वातावरण ही नहीं था। यही वजह है कि देश में प्रतिभाएं कुंठित हो रही थी और उन्हें विदेशों में जाने के लिए विवश होना पड़ रहा था। लेकिन आज ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री ने इस मानसिकता को समझा और देश में एक वातावरण निर्मित किया जिससे भारत ही नहीं पूरी दुनिया में बदलाव आया है।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि 2014 से पहले देश में कुल 31-32 स्टार्टअप हुआ करते थे लेकिन आज इनकी संख्या 6500 से भी ज्यादा हो गई है। अकेले कृषि क्षेत्र में ही इनकी संख्या 2000 से ऊपर है। उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया भी भारत की ताकत को पहचान रही है और इसका लोहा भी मान रही है।

स्टार्टअप कानक्लेव में मध्य प्रदेश सरकार में एम एस एम ई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सांसद विवेक शेजवलकर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति, अखिल भारतीय महामंत्री घनश्याम ओझा और अखिल भारतीय सचिव समीर मूंदड़ा भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की पहचान बनी और दुनिया भर में भारत की ताकत भी बढ़ी है। यही वजह है कि जब भारत के प्रधानमंत्री यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को यह कहते हुए रुकवा देते है कि पहले हमारे बच्चों को बाहर निकलने दें। भारत की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेड हमारे प्रधानमंत्री जी का परिचय कराते हुए कहते हैं कि एक सूर्य, एक विश्व और एक मोदी तो पूरी दुनिया को भारत की ताकत पर गर्व होता है।

Related Articles

Back to top button
Live TV