ज्ञानवापी मामला: पीएफआई के खिलाफ आया सूफी इस्लामिक बोर्ड, बैन लगाने की उठाई मांग…

ज्ञानवापी मामले को लेकर पीएफआई द्वारा की गई भड़काऊ अपील के खिलाफ आज सूफी इस्लामिक बोर्ड ने पीएफआई पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग फिर से उठाई है! दरअसल ज्ञानवापी और अन्य दूसरें मामलों को लेकर पीएफआई ने देश के मुसलमानों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की बात करते हुए एक अपील मुस्लिम समाज से की है।

जो बेहद भड़काऊ है। जिसे लेकर आज सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता कशिश वारसी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएफआई द्वारा की गई अपील असल मे अलकायदा की मुहिम का एक हिस्सा है। वो इस तरह की बयानबाजी करके देश मे अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे है! सूफी इस्लामिक बोर्ड ऐसे किसी भी संगठन पर बैन लगाने की मांग देश की सरकार से करता है।

जो देश मे दंगा भड़काने की बात कर रहा हो, ये वही संगठन है। जिसने सूफी इस्लामिक बोर्ड के लोगो को जान से मारने की धमकी भी दी थी, और जहां तक ज्ञानवापी या दूसरे मामलों की बात है तो वो कोर्ट को डिसाइड करना है , उस पर बयानबाजी करना कोर्ट की अवमानना है।

Related Articles

Back to top button