Gyanvapi Controversy: व्यास तहखाने में पूजा-पाठ का पहला वीडियो आया सामने, यहाँ पढ़ें पूरा खबर

आदेश के बाद प्रशासन ने देर रात करीब 12.30 बजे तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए उसके आस पास लगे बैरिकेडिंग को हटा दिया था।

डिजिटल डेस्क: ज्ञानवापी व्यास तहखाने पर जिला जज कोर्ट के फैसले के बाद हिंदुओं को पूजा का अधिकार मिल गया है। कोर्ट के तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 7 दिनों के अंदर पूजा की सभी व्यवस्थाएं पूरी की जानी है। जिसके तहत प्रशासन ने देर रात करीब 12.30 बजे तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए उसके आस पास लगे बैरिकेडिंग को हटा दिया था। बाद में देर रात करीब दो बजे तक व्यास जी के तहखाने को खोलकर पूजा-पाठ शुरू हुई। ऐसे में अब वहां भगवान शिव समेत आठ देवों की पूजा करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में हिन्दू पक्ष द्वारा ज्ञानवापी में आधी रात पूजन का पूरा नजारा दिख रहा है।

वीडियो में दिखा कैसे हुई पहली बार पूजा?

वीडियो में देखा जा सकता है कि रात 12 बजे के करीब पंचगव्य यानी दूध, दही, घी, मूत्र, गोबर के माध्यम से तहखाना शुद्ध किया गया। इसके बाद षोडशोपचार पूजन हुआ। पूजन के बाद गंगाजल और पंचगव्य से मूर्तियों को पवित्र किया गया। इसके बाद देवता महागणपति का आह्वान किया गया। फिर सभी मूर्तियों को चंदन, पुष्प, अक्षत, धूप, दीप और नैवेद्य चढ़ा कर आरती की गई। बता दें, व्यास जी के तहखाने में यह पूजा पाठ लगभग आधे घंटे तक चला।

प्रशासन ने रात ही में कर ली थी पूरी तयारी

कल यानी 31 जनवरी को वाराणसी जिला अदालत के तरफ व्यास जी के तहखाने में नियमित पूजन-अर्चन की अनुमति दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा देर रात बैरिकेडिंग से रास्ता बनाते हुए व्यास जी का तहखाना खोल दिया गया था। इसके लिए खुद DM एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन समेत बड़े अधिकारी रात भर वहां डटे रहे।

Related Articles

Back to top button