ज्ञानवापी का ASI सर्वे रिपोर्ट होगी सार्वजनिक, बिना शर्त पक्षकारों को मिलेगी रिपोर्ट की कॉपी !

वाराणसी। ज्ञानवापी में हुए ASI सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। जिला जज की अदालत में बुधवार को हुए सुनवाई के बाद देर शाम आए आदेश में पक्षकारों को बिना किसी शर्त आदेश की कॉपी सौप जाने का आदेश दिया गया है। जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने ज्ञानवापी में हुए सर्वे रिपोर्ट को पक्षकारों को सौंपने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। मुस्लिम पक्ष ने जिला जज की आदलत में याचिका दाखिल करते हुए सर्वे रिपोर्ट को सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक न किए जाने की गुहार लगाई थी। वही हिंदू पक्ष ने सर्वे रिपोर्ट को पब्लिक डोमेन में सार्वजनिक किए जाने की मांग किया था।

ज्ञानवापी के सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने और पक्षकारों को रिपोर्ट सौंपे जाने को लेकर हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि जिला जज की आदलत ने सर्वे रिपोर्ट दोनो पक्ष ( हिंदू और मुस्लिम ) को बिना किसी शर्त रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। ऐसे में हिंदू पक्ष के द्वारा गुरुवार को कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट की नकल लेने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करेगा। हिंदू पक्ष जिला जज से जल्द से जल्द सर्वे रिपोर्ट पक्षकारों को सौंपने की अपील करेगा। सर्वे रिपोर्ट मिलने के पश्चात उसकी स्टडी करने के पश्चात रिपोर्ट में जो आपत्ति होगी उस पर याचिका दाखिल किया जा सकता है या यदि कोई आपत्ती नही होगी तो आगे का कार्य किया जाएगा।

गौरतलब है कि ज्ञानवापी में वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर में करीब 100 दिनो तक ASI टीम द्वारा सर्वे किया गया था। सर्वे रिपोर्ट को ASI ने 18 दिसंबर को कोर्ट में दाखिल किया था। जिसके बाद लगातार हिंदू पक्ष के पक्षकारों के द्वारा सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की मांग की जा रही थी। वही जिला जज के द्वारा बिना शर्त दोनो पक्षों को सर्वे रिपोर्ट सौंपे जाने का आदेश मिलने के बाद हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि बिना शर्त सर्वे रिपोर्ट मिलने से ज्ञानवापी का सच पूरी दुनिया के सामने आ पाएगा।

Related Articles

Back to top button