
RajyaSabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी विधायक हाकिम चंद्र बिंद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “मैने सपा को वोट दिया। मैं सपा का विधायक, अखिलेश के साथ हूं। मैंने खुलकर और दिखाकर वोट दिया।” उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी।
बता दें कि इससे पहले चर्चा थी कि बिंद भाजपा उम्मीदवार को वोट किया है। जल्द ही सपा से इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन उन्होंने यही बयान जारी कि सभी अफवाहों पर पूर्ण विराज लगा दिया।
बता दें कि, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और राकेश पांडे को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के ऑफिस में देखा गया। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये लोग क्रास वोटिंग किए हैं। तीनों ने संयुक्त बयान में कहा, “अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे।”
समाजवादी पार्टी के विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने भी पद से इस्तीफा दे दिया। मनोज पांडे भी पिछले दो दिनों से अपनी पार्टी के संपर्क में नहीं थे। पाण्डेय रायबरेली के ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। अब बीजेपी प्रत्याशी को वोट करेंगे।









