Uttarakhand: नकली नोटों के गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

बीते दिनों लालकुआं पुलिस ने शिवम वर्मा को पुलिस ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।

उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नकली नोटों को चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीते दिनों लालकुआं पुलिस ने शिवम वर्मा को पुलिस ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस जांच के लिए जुटी तो एक के बाद एक परते खुलती चली गई।

लाखों रुपए के नोटों की बरामदगी

लालकुआं पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से कुल 2 लाख 98 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए। वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आसिफ अंसारी, सैयद मोज्जम, अली मोहम्मद, विनोद कुमार, संतोष कुमार और विजय टम्टा बताया। फिलहाल, नकली नोटों के मामले में पुलिस ने अभी तक कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से अभी तक पुलिस को 500 रुपए के कुल 614 नकली नोट बरामद हुए हैं। जोकि 3 लाख 7 हजार रुपए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मालदा पश्चिम बंगाल जाकर नकली नोट लाते थे। इसके बाद पूरे ग्रुप द्वारा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में यह नोट चलाए जाते थे। आरोपी शिवम वर्मा द्वारा अज्ञात करंट अकाउंट खोला गया है, जिसमें लाखों की लेनदेन का मामला भी सामने आया है। वहीं क्रिप्टोकरंसी का मामला भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button