Haldwani Violence Update: कर्फ्यू में ढील, अपनी सरकारी गाड़ी को सिटी मजिस्ट्रेट ने बनाया ऑफिस

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सिंह ने अपनी सरकारी वाहन को अपना ऑफिस बना लिया है। जहां से वह लोगों की समस्याएं सुन रही है.

Haldwani Violence Update: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में आज सुबह से कर्फ्यू में अधिक ढील दी गई है। सुबह 6:00 से लेकर शाम के 5:00 तक कर्फ्यू में डील प्रदर्शन द्वारा दी गई है। बनभूलपुरा क्षेत्र में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस और प्रशासन के ऊपर पत्थरबाजी की गई थी। जिसमें 5 लोगों की मौत, डेढ़ सौ से अधिक पुलिस नगर निगम के कर्मचारी और पत्रकार घायल हुए थे।

इस घटना के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था। लेकिन अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सिंह ने अपनी सरकारी वाहन को अपना ऑफिस बना लिया है। जहां से वह लोगों की समस्याएं सुन रही है, जो लोग 5:00 के बाद बनभूलपुरा आ रहे हैं, उनके लिए पास बनाया जा रहा है।  ताकि लोगों को दिक्कत ना हो। फोर्स एहतियातन लगाई गई है। ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत रहे।

Related Articles

Back to top button