UP: शादी के दिन दूसरी लड़की को लेकर भागा दूल्हा, दुल्हन मेहंदी लगाकर रातभर करती रही इंतजार

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन दूसरी लड़की को लेकर दूल्हा भाग गया। मेहंदी रचाए दुल्हन पूरी दिन और रात इंतजार करती रही। दुल्हन और लड़की की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ये राठ कोतवाली इलाके के पठानपुरा मुहाल का मामला है।

बताया जा रहा है, शादी के दिन दूल्हा दूसरी लड़की को लेकर भाग गया। दूल्हे के ना आने की खबर मिलते ही दुल्हन के घर में हड़कंप मच गया। घर में मंडप की रस्में थी। हल्दी कार्यक्रम को लेकर महिलाएं मंगल गीत गा रही थी, तभी दूल्हे के परिजनों ने फोन पर बारात लाने से इंकार कर दिया। एन वक्त पर बारात लने से इंकार करने पर सभी लोगों के होश उड़ गए।

दुल्हन की मां विद्या देवी ने बताया कि दूल्हे के भाई अनिल ने फोन पर जानकारी दी कि राहुल अन्य लड़की को भगाकर ले गया है। इसलिए बारात नहीं आएगी। मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। वहीं दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर सारी रात दूल्हे का इंतजार करती रही। पूरा मामला राठ कोतवाली इलाके के पठानपुरा मुहाल का है।

वहीं दुल्हन अपनी मां के साथ राठ कोतवाली में दूल्हे और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर एक्शन लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button