
हमीरपुर : जिला उद्योग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन और पत्रावली निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर शासन ने तीन अधिकारियों, सहायक आयुक्त उद्योग/प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी हमीरपुर की दो सदस्यीय जांच समिति की आख्या के आधार पर की गई है।
हमीरपुर: अवैध वसूली में संलिप्त 3 अधिकारी निलंबित
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 9, 2026
➡ऑनलाइन आवेदन, पत्रावली निस्तारण पर वसूली
➡अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर एक्शन
➡जिला उद्योग कार्यालय में हो रही थी अवैध वसूली
➡मुख्य विकास अधिकारी एवं ADM हमीरपुर का एक्शन
➡दो सदस्यीय जांच समिति की आख्या पर एक्शन… pic.twitter.com/SzcL5ieBGE
जांच समिति का गठन लाभार्थियों से लगातार प्राप्त शिकायतों के बाद किया गया था। समिति की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में इन अधिकारियों की मिलीभगत से ऑनलाइन आवेदन, फाइल निस्तारण और सब्सिडी दिलाने के नाम पर अवैध तौर पर धन उगाही की जा रही थी।
प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के ठोस साक्ष्य मिलने पर समिति ने कठोर कार्रवाई की संस्तुति की, जिसके बाद शासन ने निलंबन के साथ ही संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं।









