‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी रफ्तार, 48वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹372 करोड़ के पार

मनोरंजन डेस्क : फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 48वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी मार्केट में भी अच्छी कमाई दर्ज की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार के कलेक्शन के बाद ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब ₹372.20 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म अब 400 करोड़ रुपये के आंकड़े से कुछ ही दूरी पर है। रिलीज के शुरुआती दिनों के मुकाबले फिल्म की कमाई में बाद के दिनों में तेजी देखने को मिली है।

बता दे कि विदेशी बाजार की बात करें तो फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 14 दिनों में फिल्म ने विदेशों से करीब ₹35.75 करोड़ का कारोबार किया। नॉर्थ अमेरिका फिल्म के प्रमुख विदेशी बाजारों में शामिल है, जहां इसकी कमाई 1 मिलियन डॉलर से अधिक बताई जा रही है। फिल्म की कहानी महान संत नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी है। इसी वजह से फिल्म को लेकर उनके भक्तों के बीच भी खास दिलचस्पी देखने को मिल रही है। अब दर्शकों को फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार है।

वहीं, मेकर्स ने फिल्म के अगले पार्ट की तैयारी भी शुरू कर दी है। ‘हनुमान अंश’ को ट्रिलॉजी के तौर पर तैयार किया जा रहा है, यानी कहानी को तीन हिस्सों में पेश किया जाएगा। इन तीनों फिल्मों के जरिए नीम करोली बाबा के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाने की योजना है। फिल्म के आगामी हिस्सों में उनके भक्तों और कुछ चर्चित हस्तियों की मौजूदगी भी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button