‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 5वें हफ्ते में भी बरकरार फिल्म का जलवा

डेस्क : फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। रिलीज के शुरुआती दिनों में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली यह फिल्म अब लगातार शानदार कमाई कर रही है। थिएटर्स में एक महीना पूरा करने के बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।

बता दे कि फिल्म ने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर लिया है और नए रिलीज हुए फिल्मों के बीच भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है। खास बात यह है कि सिनेमाघरों में मौजूद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्मों के बावजूद ‘हनुमान अंश’ ने वीकेंड पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

37 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

वही बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 37वें दिन करीब 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं वीकेंड पर फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब करीब 196.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 232 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। कम शोज मिलने के बावजूद फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अब भी हजारों शोज के साथ सिनेमाघरों में बनी हुई है।

नई फिल्मों पर भारी पड़ी ‘हनुमान अंश’

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को रिलीज हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन सिंगल डे कलेक्शन के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने इसे पीछे छोड़ दिया है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हैवान’ भी बॉक्स ऑफिस पर इस डिवोशनल फिल्म से आगे नहीं निकल पाई। जहां ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के नौवें दिन करीब 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं ‘हैवान’ की दूसरे दिन की कमाई लगभग 2.50 करोड़ रुपये रही।

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी और चंदन आनंद जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Related Articles

Back to top button