Happy birthday kiara : फिल्म धोनी ने बदली थी कियारा आडवाणी की किस्मत, आज हैं सुपरस्टार

कियारा आडवाणी आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं. 2014 में डेब्यू करने वाली कियारा ने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है.

मनोरंजन डेस्क– बॉलीवुड के न्यू जनरेशन की एक्टिंग में विक्की कौशल,आयुष्मान सहित कई कलाकारों के नाम शामिल हैं. वहीं एक्ट्रेस में मृणाल ठाकुर, कियारा आडवाणी जैसे नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
इसी कड़ी में कियारा आडवाणी आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं. 2014 में डेब्यू करने वाली कियारा ने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने फिल्म फगली से अपने करियर की शुरुआत की थी.
हालांकि कियारा की ये फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पिट गई थी.

इसके बाद भी कियारा लगातार मेहनत करती रहीं. और उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म धोनी से अपने करियर को नया मोड दिया. करीब 30 से ज्यादा फिल्मों में कियारा ने काम कर लिया है. साल 2021में आई शेरशाह फिल्म में कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम किया. कारगिल की लड़ाई पर बनी ये फिल्म सुपरहीट रही थी. सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यहीं से कियारा की लव लाइफ भी शुरु हुई थी. दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने हाल ही में शादी कर ली.

कियारा के फिल्मों की बात करें तो हाल ही में सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर ठीर-ठाक प्रदर्शन किया. इस फिल्म में कियारा ने कार्तिक आर्यन के साथ काम किया.ये जोड़ी भूल भुलैया फिल्म में साथ में काम कर चुकी है.और दर्शकों को ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी.

Related Articles

Back to top button