
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में टोल प्लाजा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है…जिसे लोग देखकर दंग रह गए…जानकारी के लिए बता दें कि टोल कर्मचारियों को कार से कुचलने का प्रयास किया गया है…
गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर ड्राइवर और टोल कर्मचारियों के बीच टोल को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कार चालक ने गुस्से में आकर कर्मचारियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की…घटना के बाद टोल कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और इधर-उधर दौड़कर जान बचाई.
जानकारी के मुताबिक, टोल भुगतान को लेकर टोल कर्मचारियों और कार चालक के बीच कहासुनी हो गई थी. गुस्साए कार चालक ने अचानक अपनी कार टोल कर्मचारियों की ओर बढ़ा दी, लेकिन कर्मचारियों ने तेजी से भागकर अपनी जान बचाई. यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी कार चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.









