
Harda Blast: एमपी के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक अब तक 11 लोगों की हो चुकी है मौत। रेस्क्यू के दौरान एक और धमाका होने से हड़कंप मच गया। मलबे में दबे लोगों को NDRF की टीम निकाल रही है।
फैक्ट्री में धमाके से 60 से अधिक घरों में आग लग गई। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 100 से ज्यादा इमारतें खाली करा दी हैं। हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
बता दें कि आज यानी मंगलवार को सुबह बैरागढ़ गांव में मगरधा रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग के साथ एक के बाद एक विस्फोट हुए। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इस हादसे में 11 लोगों के मौत की खबर आई है। साथ ही करीब 50 के आस पास लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।