Virat Kohli से मुलाकात पर बोले Harmanpreet Singh, पंजाबी में हुई बातचीत ने जीता दिल

भारत को FIH हॉकी विश्व कप 2026 में पूल-डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त से करेगी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली से मुलाकात के अपने अनुभव को साझा किया है। हॉकी इंडिया के 8वें वार्षिक उद्घाटन समारोह 2025 के दौरान 250 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर सम्मानित किए गए हरमनप्रीत ने इस खास मुलाकात को बेहद यादगार बताया।

हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि विराट कोहली बेहद विनम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं और उनसे मिलकर उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पंजाबी में बातचीत हुई, जिसने इस मुलाकात को और भी खास बना दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी होने के बावजूद शीर्ष स्तर पर पहुंचने का नजरिया लगभग एक जैसा होता है।

उन्होंने अपने 250 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर भी खुशी पहुंचाई और इसे अपने करियर की बड़ी उपलब्धि बताई। हरमनप्रीत ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचे उनके लिए गर्व की बात है और इस सम्मान ने उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

आगे के टूर्नामेंट को लेकर भी उन्होंने टीम के आत्मविश्वास को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। भारत को FIH हॉकी विश्व कप 2026 में पूल-डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त से करेगी।

वहीं इससे पहले जून 2026 में FIH प्रो लीग के तहत इंग्लैंड में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी खेला जाएगा। इस मैच को लेकर हरमनप्रीत ने कहा कि यह टीम के लिए अच्छा मौका है और पिछले मैचों से सीख लेकर टीम बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा कि टीम अपनी गलतियों को सुधारने पर काम कर रही है और आने वाले मुकाबलों में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button