हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, JJP-BJP के बीच आई दरार…

CM मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद अब मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं।

हरियाणा के सियासत से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार यानी 12 मार्च को मुख्यमंत्री पद इस्तीफा दे दिया है। ऐसी अटकलें उठ रही हैं की उनको करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। खट्टर खट्टर ने राजभवन पहुंच कर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है।

जिसके बाद हरियाणा के पूरे मंत्रिमंडल ने भी इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि अब हरियाणा में नई सरकार का गठन होगा। जिसका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। बता दें उनके बाद अब मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं।

बता दें, आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से खट्टर के इस्तीफे के बाद ये साफ़ हो गया है कि अब वहां भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार मनोहर लाल के अलावा, पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया है।

गौरतलब है कि हरियाणा में BJP और JJP के बीच ये जो अनबन हुई है उसके पीछे आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए मतभेद वजह है। जिसके बाद अब वहां इन दोनों ही पार्टियों के बीच गठबंधन टूटना पक्का हो गया है। 

Related Articles

Back to top button