Haryana Election 2024 Results: हरियाणा की 5 बड़ी सीटों पर जबरदस्त टक्कर, विनेश फोगाट चल रही आगे…

एग्जिट कांग्रेस के पक्ष में आए हैं, लेकिन इस पर मुहर तभी लगेगी, जब चुनाव आयोग की ओर से फाइनल रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इस स्पेशल रिपोर्ट में देखिए हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना से जुड़े हर अपडेट के वीडियो…

Haryana Election 2024 Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस लगातार आगे चल रही है। वही बीजेपी लगातार पिछड़ती दिख रही है। इसके साथ ही दुष्यंत चौटाला, नायब सिंह सैनी और अंबाला कैंट से अनिल विज को कांग्रेस उम्मीदवार बहुत मजबूती से टक्कर दे रहे हैं। उचाना कलां से पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी आगे-पीछे हो रहे हैं। वहीं अंबाला में अनिल विज को भी तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

उचाना कलां – जेजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह की बड़ी चुनौती है। बीजेपी के देवेंद्र अत्री चुनावी मैदान में हैं। दुष्यंत चौटाला पीछे चल रहे हैं।

लाडवा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने कांग्रेस के मेवा सिंह की चुनौती है। मेवा सिंह जबरस्त टक्कर दे रहे हैं। नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं।

सिरसा – कांग्रेस ने गोकुल सेतिया को चुनावी मैदान में उतारा है। जेजेपी ने पवन शेरपुरा को उतारा है। गोकुल सेतिया आगे चल रहे हैं।

जुलाना – कांग्रेस ने विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। यहां से बीजेपी के योगेश बैरागी मैदान में हैं। जेजेपी के अमरजीत ढांडा लड़ रहे हैं। विनेश फोगाट आगे चल रही हैं।

Haryana Jammu Kashmir Assembly Election 2024 Result Live Video: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव अपने आखिरी दौर में हैं। ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो गई और अब धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगेगा कि दोनों राज्यों में इस बार किस दल की सरकार बनने जा रही है। हालांकि एग्जिट कांग्रेस के पक्ष में आए हैं, लेकिन इस पर मुहर तभी लगेगी, जब चुनाव आयोग की ओर से फाइनल रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इस स्पेशल रिपोर्ट में देखिए हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना से जुड़े हर अपडेट के वीडियो…

Related Articles

Back to top button