
यूपी के बलिया के ददरी मेला में शिरकत करने मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पहुंची। इस दौरान उन्होनें मीडिया से बात की और मीडिया से बात करते हुए यूपी के मुखिया सीएम योगी की जमकर तारीफ की । सीएम योगी की खूब सराहना की।
सपना चौधरी ने कहा सीएम योगी के कार्यकाल में यूपी में काफी परिवर्तन हुआ है । उन्होंने आगे कहा कि पहले यूपी में शो करने में उन्हें डर लगता था। सपना चौधरी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पहले शो के दौरान यूपी में विवाद खड़ा हो जाता था। लेकिन अब यूपी में दंगे,फसाद और विवाद नहीं होता हैं। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकार में अब हिंसा जैसी घटना भी नहीं होती है। अपराधी अपराध करने से डरता है ।
बलिया – बलिया पहुंची हरियाणवी गायिका सपना चौधरी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 14, 2023
➡गायिका सपना चौधरी ने सीएम योगी की प्रशंसा की
➡योगी अच्छे हैं योगी की प्रशंसा करती- सपना चौधरी
➡पहले जब यूपी में आती थी तो विवाद होता था-सपाना
➡'यूपी में पहले हमारे शो में काफी विवाद हो जाता था'
➡अब योगी शासन में ऐसा नहीं है -… pic.twitter.com/WyurngHLCH
इसी दौरान सपना चौधरी ने भोजपुरी को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा भोजपुरी मेरी मां की तरह ही है। पूरे बिहार से मैं जुड़ी हुई हूं, क्योंकि मुझे बनाने में बिहार का योगदान ज्यादा रहा है। यहां की ऑडियंस मुझे शुरू से ही प्यार देती आई है। सपना चौधरी ने कहा कि मैं अब यूपी में सुरक्षित महसूस करती हूं। बता दें कि सपना चौधरी बलिया में ददरी मेला में शिरकत करने पहुंची थी।









