Hathras Stampede: 121 लोगों की मौत के जिम्मेदार सिर्फ सेवादार, बाबा बेकसूर?

मामले में आयोजकों और सेवादारों पर एफआईआर दर्ज हुआ है। लेकिन नारायण सरकार पर अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

Hathras Stampede: यह मंगलवार देश के लिए अमंगल रहा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग जुटी भारी भीड़ में अचानक से भगदड़ मच गया। जिसमें 121 लोगों की मोत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभी मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

मामले में आयोजकों और सेवादारों पर एफआईआर दर्ज हुआ है। लेकिन नारायण सरकार पर अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया। न ही जिला प्रशासन के किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ।

कल तक बेहद कड़ी कार्रवाई और किसी को नही बक्शा जायेगा वाले बयान के बीच DGP भी हाथरस पहुंच गए थे। रात में FIR लिखी गई और जब कॉपी सामने आई तो नारायण साकार पर केस नहीं लिखा गया।

121 लोगों की दर्दनाक मौत के जिम्मेदार पुलिस के मुताबिक सिर्फ सेवादार हैं। प्रशासन और पुलिस पर भी एफआईआर नहीं हुई न कोई जिक्र हुआ। पुलिस का कहना है जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button