
Hathras Stampede: हाथरस कांड मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाथरस पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात बतायी। पुलिस ने बताया कि देव प्रकाश पर एक लाख रुपये का इनाम था। देव इस घटना का मुख्य आरोपी है।
हाथरस पुलिस ने बताया कि, मधुकर ने आयोजन के लिए फंड जुटाया था। आयोजन में नियमों का उल्लंघन हुआ था। मुख्य आरोपी को कल शाम को गिरफ्तार किया गया था। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी। सेवादार ही सारी व्यवस्था देख रहे थे।
पुलिस ने बताया, अव्यवस्था के चलते हादसा हुआ था। गिरफ्तार सेवादार को रिमांड पर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मधुकर के बैंक खातों की भी जांच होगी। ट्रस्ट की फंडिंग की जांच अभी हो रही है। बता दें कि हाथरस में बाबा भोलेनाथ के सत्संग में भगदड़ मच गया था। जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।









