
डेस्क : पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडे ने पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। ब्रजेश मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राजेश पांडे ने आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह अपने आवास पर कुछ अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों और शूटर्स को शरण देते थे।
बृजभूषण शरण सिंह के आवास को लेकर दावा
बता दे कि राजेश पांडे ने कहा कि जिस स्थान पर कुछ लोगों को ठहराया गया था, वह बृजभूषण शरण सिंह का आवास था। पूर्व IPS अधिकारी ने दावा किया कि बृजभूषण शरण सिंह कई ऐसे लोगों को अपने संपर्क में रखते थे, जिनका आपराधिक इतिहास रहा था। उन्होंने बातचीत में कुछ नामों का भी जिक्र किया।
शूटर्स को पनाह देने का लगाया आरोप
राजेश पांडे ने आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह के यहां रहने वाले लोगों में सुभाष ठाकुर समेत कई अपराधी शामिल थे। उन्होंने कहा कि उस समय अपराध की दुनिया में सक्रिय कई लोग एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि उस दौर में कुछ अपराधियों ने अपहरण को एक उद्योग की तरह बना लिया था और बाद में अंडरवर्ल्ड से टकराव में इसे हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया।
अपराध जगत के पुराने विवादों का किया जिक्र
पूर्व IPS राजेश पांडे ने बातचीत में बबलू श्रीवास्तव, राजू भटनागर और अन्य अपराधियों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उस समय अपराधियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चलती थी और कई बड़े अपराधी एक-दूसरे के खिलाफ साजिशें रचते थे। उन्होंने कहा कि उस दौर में हालात अलग थे और कई अपराधी एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे।
पॉडकास्ट में किए कई दावे
ब्रजेश मिश्रा को दिए पॉडकास्ट में पूर्व IPS राजेश पांडे ने दावा किया कि बृजभूषण शरण सिंह के यहां कथित तौर पर कई शूटर्स और अपराधी शरण लेते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने उन लोगों के नाम भी बताए हैं जो कथित रूप से वहां रहते थे।









