
खराब जीवनशैली और अस्वस्थ आहार योजनाओं के कारण दिल की बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अपनी समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दिल की सेहत पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि, कुछ आदतें, चाहे अनजाने में ही सही, आपकी दिल की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जो आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
आज के दौर में खराब जीवनशैली और अस्वस्थ आहार योजनाओं के कारण दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक और अन्य कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। अपनी समग्र सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए दिल की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
कैसे खराब आदतें दिल को नुकसान पहुंचाती हैं?
कुछ आदतें, भले ही अनजाने में अपनाई गई हों, आपके दिल की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं।
असंतुलित आहार : जंक फूड, तैलीय और मीठे खाद्य पदार्थ दिल पर बुरा प्रभाव डालते हैं। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को बढ़ाकर दिल के दौरे का खतरा बढ़ाते हैं।
व्यायाम की कमी : लंबे समय तक बैठे रहना और शारीरिक गतिविधियों का अभाव दिल को कमजोर बनाता है।
धूम्रपान और शराब : ये आदतें रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाकर दिल के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं।
तनाव और खराब नींद : तनाव और अनियमित नींद दिल की बीमारियों के प्रमुख कारण हैं।
सर्दी में लापरवाही : ठंड के मौसम में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
दिल को स्वस्थ रखने के उपाय:
संतुलित आहार अपनाएं : अपनी डाइट में फल, सब्जियां, नट्स और फाइबर युक्त भोजन शामिल करें।
नियमित व्यायाम करें : योग, तेज चलना या अन्य हल्की एक्सरसाइज करें।
तनाव प्रबंधन : ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीकें तनाव को कम करने में मदद करती हैं।
पर्याप्त नींद लें : रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।
सर्दी से बचाव करें : ठंड में गर्म कपड़े पहनें और अचानक तापमान में बदलाव से बचें।
स्वस्थ दिल की दिशा में अपनी जीवनशैली को बदलना शुरू करें
- ताजे फल और सब्जियां खाने की आदत बनाएं।
- आहार में कैलोरी, वसा और सोडियम वाली चीजों की मात्रा कम रखें।
- डिब्बाबंद चीजों के सेवन से बचें।
- नट्स को दैनिक आहार में जरूर शामिल करें।
- मूंगफली-अखरोट जैसे नट्स हृदय के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
- हार्ट को फिट रखने के लिए एवोकाडो को डाइट का हिस्सा बनाएं।
ये एक्सरसाइज रखेगी हार्ट का ध्यान
- तेजी से चलने से आपका दिल मजबूत बनता है।
- वेट ट्रेनिंग- शरीर में मांसपेशियों का निर्माण आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप रोज साइकिलिंग कर सकते हैं।
- तैरना हार्ट के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है।
- योग करने से भी हार्ट हेल्दी रहता है।
करें ये काम और दे अपने दिल का आराम
- स्वस्थ खाओ।
- सक्रिय रहो।
- वजन पर ध्यान दे।
- धूम्रपान छोड़ें और धुएं से दूर रहें।
- अपने कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित करें।
- शराब का सेवन बिल्कुन न करें।
- शरीर को तनाव से मुक्त रखें।
इन संकेतों को न करें नज़रअंदाज और तुरंत लें डॉक्टर की सलाह
- सीने में दर्द/ जलन।
- हाई ब्लड प्रेशर।
- सांस लेने में तकलीफ।
- ज्यादा पसीना आना।
- अनियमित धड़कन।
- पैरों में दर्द होना।