Health Tips: क्या आप भी हैं देर से नींद आने से परेशान, अपनाये ये बेहद खास उपाय !

हमारे जीवन में थकान और चिंता हमेशा अपनी जगह बनाये रखती हैं। कई बार इसके चलते हम अपने काम को समय पर नहीं कर पाते और चिड़चिड़ाहट...

हमारे जीवन में थकान और चिंता हमेशा अपनी जगह बनाये रखती हैं। कई बार इसके चलते हम अपने काम को समय पर नहीं कर पाते और चिड़चिड़ाहट का शिकार होने लगते हैं। ऐसा ही कुछ तब भी होता हैं जब हम पर्याप्त नींद नहीं ले रहे होते या फिर समय पर नींद नहीं लेते हैं। तब चिचिड़ाहट और गुस्से आने जैसी समस्या बढ़ जाती हैं। इसी समस्या से परेशान लोगो के लिए आज हम कुछ आसान टिप्स लेकर आये हैं। जिससे आपको प्यारी और गहरी नींद आनी शुरू हो जाएगी।

यदि आपको याद हो तो बता दें जा आप छोटे थे तब आपकी मां आपको सोने से पहले हल्दी या केसर का दूध देती थी। या फिर आपको दूध के साथ गुड़ दिया जाता था। लेकिन हम आपको एक अन्य ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं। वो हैं बादाम मिल्क जी हाँ रात को सोने से पहले बादाम मिल्क पीने से आपको अछि नींद आएगी। साथ ही साथ आपका मूड भी अच्छा हो जायेगा।

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आवश्यक चींजें :

  • एक कप बादाम मिल्क
  • 2 चुटकी दालचीनी चूर्ण
  • हल्दी पाउडर
  • जिनसेंग (Ginseng)
  • इलायची पाउडर
  • नारियल का तेल
  • शहद
  • काली मिर्च पाउडर

बनाने का तरीका

बादाम मिल्क को गर्म होने के लिए धीमी आंच पर रख दें, जब दूध अच्छी तरह से पक जाये इसमें शहद के अतिरिक्त बाकी सभी चीजें डाल दें। दो बार उबाल आने के बाद आंच बंद कर दें, और गुनगुना होने के लिए रख दें। जब हल्का गर्म रहे तब छानकर इसमें शहद डाल लें। और इसे पी जाएँ। इससे आपको नींद जल्दी आ जाएगी।

  • इसके अलावा भी जल्दी नींद लाने के उपाय हैं। आप सोने से पहले दूध गुड़, हल्दी दूध या केसर वाला दूध भी पी सकते हैं।
  • और इस तरीका और है जो सबसे आसान हैं। आप सोने से पहले हेड मसाज या फुट मसाज लें , ये दोनों ही मसाज पुरे शरीर को एक साथ रिलैक्स करती हैं। और इससे अच्छी नींद भी आती हैं।

Related Articles

Back to top button