Health Tips: सहजन के हैं चौंका देने वाले फायदे, इन 300 बिमारियों को करता हैं दूर !

आम तौर पर सर्दियों के मौसम में सहजन की सब्जी बाजार में खूब बिकती हैं। इसे मौसमी सब्जी कहा जाता हैं। इसके कई फायदे हैं। आपको पता हैं क्या...

आम तौर पर सर्दियों के मौसम में सहजन की सब्जी बाजार में खूब बिकती हैं। इसे मौसमी सब्जी कहा जाता हैं। इसके कई फायदे हैं। आपको पता हैं क्या कि सहजन केवल सब्जी के रूप में ही नहीं बल्कि कई औषधियों के रूप में प्रयोग किया जाता हैं। इसकी सब्जी के साथ इसकी छाल और पत्तों में भी जादुई गुण होते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन कैल्शियम पोटेशियम आयरन मैग्नीशियम विटामिन और बी कॉन्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं।

मुख्यरूप से इसके लिए हैं कारगर

  1. सहजन में फाइटोकेमिकल पाया जाता है। जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित होता हैं।
  2. खून की कमी से होने वाली समस्या एनीमिया के लिए सहजन बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता हैं।
  3. सहजन का फेसपैक मुहासों को दूर करने व स्किन को मुलायम बनाये रखने में कारगर हैं। ये चेहरे से फाइन लाइन्स को भी गायब कर देता हैं।
  4. जो लोग मांस, मछली आदि का सेवन नहीं करते हैं। उनके लिए सहजन का पाउडर प्रोटीन सप्लीमेंट का काम करता है।
  5. बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहजन बड़ी भूमिका निभाता है इसके सेवन से दिल की कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। ये शरीर में ब्लड क्लॉटिंग को रोकता हैं।
  6. सहजन में कई प्रोटीन मिनरल्स अमीनो एसिड व एंटीऑक्सीडेंट सहित कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे लंग्स और लीवर और किडनी के टिशूज स्वस्थ्य रहते हैं। इसके पाउडर का सेवन करने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता हैं।
  7. मोटापा और शरीर की बढ़ी हुई चर्बी को दूर करने के लिए सहजन एक लाभदायक औषधि के रूप में कार्य करता हैं। इसमें फास्फोरस की उचित मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को कम करता हैं।
  8. सहजन के सेवन से हड्डियां और दांत मजबूत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button