Health Tips: आम का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक, बन सकता है इन समस्याओं की वजह, ऐसे करें खुद का बचाव

मौसमी फल और सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसी कड़ी में फलों का राजा आम अधिकतर लोगों का पसंदीदा फल होता है। मौसमी फल के चलते गर्मियों में लोग आम का अधिक सेवन भी करते हैं। आम में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है।

हेल्थ डेस्क. मौसमी फल और सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसी कड़ी में फलों का राजा आम अधिकतर लोगों का पसंदीदा फल होता है। मौसमी फल के चलते गर्मियों में लोग आम का अधिक सेवन भी करते हैं। आम में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आम का अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ये कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो आम के अधिक सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल की भी बढ़ोतरी होती है, ऐसे में जो लोग मधुमेह जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें आम का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। आम का अधिक सेवन करने से पेट में दर्द, अपच और दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं। आम में प्रचुर मात्रा में कैलारी होने के कारण यह वजन बढ़ाने का कारण भी बन सकता है। ऐसे में आप अगर मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आम का सेवन कम मात्रा में करें। क्योंकि इससे अपच हो सकती है। आम खाने से कई लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

ऐसे करें खुद का बचाव

आम को खाने से पहले कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखें। जिससे इसमें इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का असर कम हो जाता है।

भोजन के बीच आम को नाश्ते के रूप में खाने की सलाह दी जाती है

आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें क्योंकि इससे सूजन, एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है।

रात के समय खाने में आम खाने से परहेज करें।

अगर आम खाने के बाद अक्सर बीमार महसूस होता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button