Health Tips | कुछ लोग बिना डाइट या जिम जाए भी क्यों पतले रहते हैं? जानें वजह

अक्सर यह सवाल उठता है कि कुछ लोग बिना डाइटिंग और जिम के भी पतले क्यों रहते हैं, जबकि बहुत से लोग डाइट और एक्सरसाइज करने के

अक्सर यह सवाल उठता है कि कुछ लोग बिना डाइटिंग और जिम के भी पतले क्यों रहते हैं, जबकि बहुत से लोग डाइट और एक्सरसाइज करने के बावजूद वजन कम नहीं कर पाते। इसके पीछे सिर्फ जेनेटिक्स ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की आदतों और शरीर के काम करने के तरीके भी अहम भूमिका निभाते हैं।

रोजाना की आदतें बनाती हैं बड़ा फर्क

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग स्वाभाविक रूप से पतले होते हैं, वे आमतौर पर सख्त डाइट या भारी वर्कआउट नहीं करते। उनकी आदतें होती हैं – कम खाना, ओवरइटिंग से बचना और दिनभर हल्की-फुल्की गतिविधियों में सक्रिय रहना। यही आदतें धीरे-धीरे वजन बढ़ने से रोकती हैं। इसके अलावा, पतले लोग भूख और पेट भरने के संकेतों को समझने में माहिर होते हैं, जबकि कुछ लोग इन संकेतों को नजरअंदाज करते हैं, जिससे उनका वजन बढ़ता है।

वजन बढ़ने से कैसे बचें?

वजन को नियंत्रित करने के लिए डाइटिंग की जरूरत नहीं होती। धीरे-धीरे खाना, कम स्नैकिंग, ज्यादा चलना और हल्की हलचल में रहना कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा, कम पानी पीने और ज्यादा शुगर लेने जैसी आदतें वजन घटाने में रुकावट डाल सकती हैं।

वजन घटाने के लिए फाइबर और प्रोटीन का महत्व

वजन घटाने के लिए फाइबर और प्रोटीन की जरूरत होती है। फाइबर पेट को देर तक भरा रखता है, जबकि प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और मसल्स लॉस को रोकता है।

Related Articles

Back to top button