लंदन में गर्मी का सितम : परेड में शामिल कई सैनिक हो गए बेहोश       

गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि ब्रिटिश सैनिकों पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है.दरअसल, तेज गर्मी की वजह से परेड में शामिल सैनिक बेहोश हो गए.   

डिजिटल डेस्क– भारत की तरह लंदन में भी गर्मी अपना सितम दिखा रही है.गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि ब्रिटिश सैनिकों पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है.दरअसल, तेज गर्मी की वजह से परेड में शामिल सैनिक बेहोश हो गए.   

बताया जा रहा है कि परेड में शामिल सैनिकों ने हमेशा की तरफ खास पोशाक पहन रखी थी. ऊनी कपड़े और भालू की खाल वाली टोपी.अब 30 डिग्री सेल्सियस गर्मी ने सैनिकों की हालत खराब कर दी. इसके बाद देखते ही देखते शाही परेड के दौरान सैनिक अचानक से नीचे गिर गए.   

प्रिंस विलियम के सामने वार्षिक परेड में खड़े रहने और रिहर्सल करते हुए तीन सैनिक बेहोश हो गए. बाद में प्रिंस विलियम ने ट्वीट करते हुए और सैनिकों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में भी भाग लेने वाले सैनिकों का बहुत-बहुत धन्यवाद. ऐसे मौसम में भी आप सभी ने अच्छे से प्रदर्शन किया.   

Related Articles

Back to top button