इस चिलचिलाती तपती हुई गर्मी के बीच देश की राजधानी दिल्ली वासियों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, दिल्ली में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पहली बार देश की राजधानी दिल्ली में पारा 52 डिग्री पार चला गया है। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कई आसपास के इलाके में तापमान 50 डिग्री तक का दर्ज किया गया है।
दिल्ली में गर्मी ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। दिल्ली में गर्मी का रौद्र रूप इसी से समझा जा सकता है कि यहां न्यूनतम तापमान 30 के करीब है, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री ज्यादा है. आईएमडी ने ने कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी. कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार रहने की संभावना है. बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारी वाले लोगों के लिए यह चिंता की बात है.
मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार (29 मई) को भी गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया था। मंगलवार यानी कल मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था और आज यह तापिमान 50 को पार कर चुका है ।