Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की ली शपथ, बन गए झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ लिया है , जिसके बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन गए है।

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ लिया है , जिसके बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन गए है। गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर शपथ ली। बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेन हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं।

‘ईडी ने झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अगर वह चाहते तो इस्तीफा नहीं देते, जैसे कि अरविंद केजरीवाल अभी भी सीएम हैं। लेकिन उन्होंने सीएम पद के लिए चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया था। अब झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दे दी और कहा कि उनके खिलाफ ईडी के पास कोई सबूत नहीं है। सोरोने के बाहर आने के बाद गठबंधन के विधायकों ने हेमंत सोरेन को चुना है। सीएम चंपई सोरेन भी चाहते थे कि वह मुख्यमंत्री बनें।

बता दें हेमंत सोरेन के अगुवाई में गठबंधन सरकार का गठन होगा। सत्ता पक्ष के विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी तैयार है। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद से हेमंत सोरेन एक्शन में हैं। झारखंड में अगले साल यानी 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में हेमंत सोरेन सत्ता की कुर्सी पर काबिज होना चाहते थे ।

Back to top button