
Farmer Protest: किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेटिंग के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद के निपटारे के लिए दिल्ली सरकार को पंजाब हरियाणा सरकार को साथ मिलकर काम करें। किसी को इस प्रदर्शन से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुनवाई को गुरुवार तक के लिए स्थथगित कर दी गई है। कोर्ट ने सभी राज्यों को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
आंदोलन के लिए जगह की करें पहचान
हाई कोर्ट ने सुझाव देते हुए कहा कि, यदि कोई प्रदर्शन या आंदोलन होना है, तो सरकारें इसके लिए जगह की पहचान करें। कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए पंजाब, हरियाणा और केंद्र की सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा। हाई कोर्ट चाहता है कि सभी पक्ष बैठक शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालें।
बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली जाने वाले रास्तों को भी सील कर दिए गए हैं। इस मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।









