हाईकोर्ट को मिलें नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नए चीफ जस्टिस पर लगाई मुहर

सीजेआई जस्टिस डी वाई चन्द्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कॉलेजियम की बैठक में HC के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई. डीके उपाध्याय बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने है.

दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2 नए चीफ जस्टिस पर मुहर लगाई है. सीजेआई जस्टिस डी वाई चन्द्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कॉलेजियम की बैठक में HC के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई. डीके उपाध्याय, बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने है.इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट की जस्टिस सुनीता अग्रवाल को भी बड़ा जिम्मा मिला है. जस्टिस सुनीता अग्रवाल गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं है.

कौन हैं जस्टिस डीके उपाध्याय…  

जस्टिस डीके उपाध्याय अपने कई अहम फसलों के लिए जानें जाते है.न्यायमूर्ति उपाध्याय का जन्म 16 जून 1965 को हुआ था. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की. 1991 में और तुरंत  यूपी बार काउंसिल में एक वकील के रूप में नामांकित हो गए. अपनी कानूनी प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने नागरिक और संवैधानिक मामलों में विशेषज्ञता हासिल की.  

डीके उपाध्याय को 21 नवबंर 2011 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायधीश के रुप में नियुक्त किया गया था. अब वो अपने मूल न्यायालय के वरिष्ठ न्यायधीश है. वो पदोन्नति के बाद से वहीं पर कार्यरत है. उच्च न्यायालय  में न्याय प्रदान करने में 11 सालों से अधिक का अनुभव प्राप्त कर चुके है.  

कौन हैं जस्टिस सुनीता अग्रवाल…

जस्टिस सुनीता अग्रवाल का जन्म 30 अप्रैल 1966 को हुआ था. भारत के उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायाधीश है.उन्होंने भारतीय कानून में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिखे हैं.  

साल 1989 में अवध विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया.16 दिसंबर 1990 को एक वकील के रूप में नामांकित हुए.इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सिविल पक्ष में प्रैक्टिस की.इसके बाद 21 नवंबर  2011 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया. और 6 अगस्त 2013 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली.  

बता दें कि कॉलेजियम ने मुंबई, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा और केरल के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है.  

7 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफ़ारिश

HC के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

7 उच्च न्यायालयों के लिए नियुक्ति की सिफारिश

सिफारिशें केरल, उड़ीसा, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, बॉम्बे

तेलंगाना,गुजरात के उच्च न्यायालयों के लिए की गईं

न्यायमूर्ति देवेन्द्र उपाध्याय बॉम्बे HC के चीफ जस्टिस

इलाहाबाद HC के न्यायाधीश हैं न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय

न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में सिफारिश

न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल अभी इलाहाबाद HC की न्यायाधीश हैं

न्यायमूर्ति आशीष जे देसाई केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए सिफारिश

न्यायमूर्ति सुभासिस तालापात्रा उड़ीसा HC के चीफ जस्टिस

उड़ीसा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए सिफारिश

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल मणिपुर HC के चीफ जस्टिस

मणिपुर HC के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए सिफारिश

न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर आंध्र प्रदेश HC के चीफ जस्टिस

आंध्र प्रदेश HC का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की

न्यायमूर्ति आलोक अराधे तेलंगाना HC के चीफ जस्टिस

तेलंगाना HC के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की सिफारिश  

Related Articles

Back to top button