कॉकरोच जनता पार्टी को हाईकोर्ट से झटका, ‘X’ अकाउंट बहाल करने से इनकार

नई दिल्ली। अभिजीत दिपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को दिल्ली उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिबंधित किए गए अकाउंट को तत्काल बहाल करने का आदेश देने से साफ इनकार कर दिया।

तत्काल राहत की मांग ठुकराई, नोटिस जारी

CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने अपने आधिकारिक ‘X’ अकाउंट के निलंबन को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था। याचिका में अकाउंट पर लगी रोक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए तुरंत बहाली की मांग की गई थी। हालाँकि, न्यायमूर्ति की पीठ ने फिलहाल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए केंद्र सरकार और सोशल मीडिया कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button