दुकानों और घरों के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विस्थापन की व्यवस्था करे सरकार

22 जनवरी तक ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।

कुकरैल रिवर फ्रंट से जुड़े अकबरनगर के धवस्तीकरण पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा अगली सुनवाई तक सरकार अकबरनगर के लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करे।

हाईकोर्ट ने 102 दुकानों ,1200 घरों के ध्वस्तीकरण पर फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने अकबर नगर कॉलोनी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोक दी है। 22 जनवरी तक ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।

जस्टिस पंकज भाटिया की बेंच ने ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक लगा दी है। अकबरनगर के 27 कारोबारियों ने एलडीए के ध्वस्तीकरण के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है।

Related Articles

Back to top button