
अमेरिका– पूर्व सेक्रेटरी ऑफ स्टेट हिलेरी क्लिंटन कल से पूरे अमेरिका में छाई हुई हैं. वजह है, डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेशन, DNC में उनका क्रांतिकारी भाषण.
डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रेसिडेंट पद की कैंडिडेट कमला हैरिस और टॉम के लिए उन्होंने समर्थन में जबरस्त अपील की. कमला हैरिस के समर्थन में हिलेरी क्लिंटन की स्पीच काफी ज्यादा वायरल हो रही है. जिसमें उन्होंने ट्रंप की दावेदारी और उनके प्रचार अभियान की बखिया उधेड़ दी.
हिलेरी क्लिंटन ने अपने भाषण में कमला हैरिस का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘मैं उनके दिल और उनकी ईमानदारी को जानती हूं। हम दोनों ने युवा वकील के रूप में दुर्व्यवहार के शिकार बच्चों के लिए काम किया है.
‘इस तरह का काम आपको बदल देता है. वे बच्चे आपके साथ रहते हैं.कमला अपने साथ हर उस बच्चे की उम्मीदें लेकर चलती हैं, जिसकी उन्होंने रक्षा की, हर उस परिवार की मदद की, हर उस समुदाय की सेवा की, जिसकी उन्होंने सेवा की. इसलिए राष्ट्रपति के रूप में, वह हमेशा हमारा साथ देंगी’.









