Himachal Election: कुछ ही दिन का वक्त है शेष, बीजेपी नेताओं ने झोंक रखी है ताकत

हिमाचल चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन का वक्त शेष है , जिसके चलते उत्तराखंड से भाजपा के कार्यकर्ता हिमाचल दौरे पर लगातार जा रहे हैं।

हिमाचल चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन का वक्त शेष है , जिसके चलते उत्तराखंड से भाजपा के कार्यकर्ता हिमाचल दौरे पर लगातार जा रहे हैं। यदि आज की बात करें तो खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हिमाचल के लिए रवाना हुए हैं।

मोदी सरकार हिमाचल चुनाव को लेकर बेहद ही गंभीर नजर आ रही है, स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रह मंत्री शाह ने भी हाल फिलहाल हिमाचल का दौरा किया है। हिमाचल की नगरोटा विधानसभा में तो अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था, कि कांग्रेस के पास एक ही मुद्दा है कि यहां एक रिवाज है, एक बार कांग्रेस आती है और एक बार भाजपा। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर में जाकर देखो रिवाज बदल गया है। अब एक बार भाजपा आती है तो बार-बार भाजपा आती है।

वहीं प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि भाजपा संगठन के आधार पर चुनाव लड़ती है इसीलिए चुनाव से पहले इस प्रकार के दौरे पार्टी के सदस्य कर रहे हैं। साथ ही जोशी ने कहा कि हिमाचल चुनाव में भाजपा की पकड़ मजबूत है और इस बार भी हिमाचल में डबल इंजन की सरकार बन ने जा रही है।

Related Articles

Back to top button