Himachal Politics: हिमाचल की राजनीति में आया भूचाल, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की इस्तीफे की पेशकश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस में चल रही उथल पुथल के बीच पार्टी हाईकमान को अपने इस्तीफे की पेशकश की। बीते दिनों से...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस में चल रही उथल पुथल के बीच पार्टी हाईकमान को अपने इस्तीफे की पेशकश की। बीते दिनों से चल रहे सियासी संकट के बीच सुक्खू ने सीएम पद छोड़ दिया है। हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ये बड़ा दावा किया।

सूत्रों के मुताबिक सीएम सुक्खू ने अभी तक राज्यपाल को अपना इस्तीफा नही सौंपा है। हालांकि खबर यह भी है कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए तैयार रहने को कहा है।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में सीएम सुखविंदर सिंह नहीं पहुंचे हैं. दूसरी तरफ, लगातार चल रही गहमागहमी के बीच कांग्रेस के 6 बागी विधायक,3 निर्दलीय विधायकों के साथ सदन में पहुंचे।

Related Articles

Back to top button