यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2.0 का शुभारंभ, सीएम और दोनों डिप्टी सीएम कार्यक्रम में होंगे शामिल

भाजपा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज (बुधवार) को भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता महाअभियान चलाएगी। इस मौके...

भाजपा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज (बुधवार) को भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता महाअभियान चलाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज कई कार्यक्रम हैं.. आज यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2.0 का शुभारंभ भी होगा. इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे. ये कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा.

लखनऊ में चारबाग में कार्यक्रम

वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में बूथ स्तर पर आयोजित सदस्यता अभियान में शामिल होंगे।

भाजपा का महाअभियान

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सदस्यता का महाअभियान चलाया जाएगा. भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर ये अभियान चलाएगी.

Related Articles

Back to top button