लखनऊ में हिंदूवादी वाहिनी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, फॉर्च्यूनर में मारी गोली, नहर में मिला शव

लखनऊ में हिंदूवादी वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र प्रताप सिंह को उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही गोली मारी गई। इसके बाद उनका शव दुबग्गा के पास एक नहर में मिला। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे जमीन की रंजिश हो सकती है। इस मामले में धीरेंद्र प्रताप सिंह के ड्राइवर पर ही विरोधियों से मिलकर हत्या कराने का शक जताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

धीरेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे। वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button