भारत में फरवरी में M&A और प्राइवेट इक्विटी डील्स में ऐतिहासिक उछाल

रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी 2025 में M&A वॉल्यूम ने रिकॉर्ड स्तर को छुआ, लेकिन वैल्यू में लगातार गिरावट देखी गई। हालांकि, पीई डील्स में वॉल्यूम और वैल्यू दोनों में वृद्धि जारी है।

226 M&A और प्राइवेट इक्विटी डील्स, कुल 7.2 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारत में फरवरी 2025 में डील गतिविधि में रिकॉर्ड-तोड़ वृद्धि देखने को मिली। ग्रांट थॉर्नटन भारत की डीलट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में 226 M&A और प्राइवेट इक्विटी (PE) डील्स हुईं, जिनका कुल मूल्य 7.2 बिलियन डॉलर था। यह पिछले तीन वर्षों में किसी भी महीने की सबसे बड़ी डील वॉल्यूम है, जो कि फरवरी 2024 के मुकाबले 67 प्रतिशत अधिक वॉल्यूम और 5.4 गुना अधिक वैल्यू को दर्शाता है। पिछले महीने के मुकाबले भी इसमें 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

M&A डील्स में 4.8 बिलियन डॉलर का निवेश:
फरवरी में 85 M&A डील्स हुईं, जिनकी कुल कीमत 4.8 बिलियन डॉलर रही। घरेलू डील्स ने M&A वॉल्यूम का 68 प्रतिशत और कुल वैल्यू का 78 प्रतिशत हिस्सा लिया। इस दौरान आउटबाउंड डील्स में वृद्धि हुई, जबकि इनबाउंड डील्स की वैल्यू में तेज गिरावट आई।

भारतीय डील्स ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद दिखाया लचीलापन:
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और विदेशी निवेश में कमी के बावजूद, भारतीय डील्स पर मजबूत घरेलू मांग का प्रभाव देखने को मिला, जिसने भारतीय डील्स के परिदृश्य को सशक्त बनाया।

महत्वपूर्ण डील्स और निवेश:
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ज़ेन टेक्नोलॉजीज और निटको लिमिटेड ने चार कंपनियों का अधिग्रहण किया, जो वॉल्यूम वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ONGC-NTPC ग्रीन द्वारा आयाना रिन्यूएबल पावर का 2.3 बिलियन डॉलर का अधिग्रहण एक प्रमुख डील थी। इसके अलावा, प्राणा ग्रुप द्वारा 755 मिलियन डॉलर में ओवेन्स कॉर्निंग के ग्लास रिइंफोर्समेंट बिजनेस का अधिग्रहण किया गया, जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के कुल वैल्यू का 89 प्रतिशत है।

प्राइवेट इक्विटी (PE) डील्स में रिकॉर्ड वृद्धि:
प्राइवेट इक्विटी (PE) डील्स में कुल 141 लेन-देन हुए, जिनका मूल्य 2.4 बिलियन डॉलर था। यह मई 2022 के बाद से सबसे उच्चतम पीई वॉल्यूम था, और नवंबर 2024 से लगातार महीने दर महीने वृद्धि हो रही है। प्रमुख पीई लेन-देन में क्यूब हाईवेज का 487 मिलियन डॉलर का निवेश शामिल है, जो दो सड़क परियोजनाओं (क्वाज़ीगुंड एक्सप्रेसवे और आथांग जम्मू उधमपुर हाइवे) में किया गया।

सीड से सीरीज A तक के निवेश का दबदबा:
प्राइवेट इक्विटी में लगभग 50 प्रतिशत डील्स सीड से लेकर सीरीज A निवेश तक के रहे। इसमें प्रमुख लेन-देन में मल्टीपल्स अल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट द्वारा क्यूबर्स्ट टेक्नोलॉजीज में 200 मिलियन डॉलर का निवेश शामिल है।

आगे का परिदृश्य:
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी 2025 में M&A वॉल्यूम ने रिकॉर्ड स्तर को छुआ, लेकिन वैल्यू में लगातार गिरावट देखी गई। हालांकि, पीई डील्स में वॉल्यूम और वैल्यू दोनों में वृद्धि जारी है।

Related Articles

Back to top button