Holi Special Dish’s : मालपुआ से लेकर शक्करपारे तक… होली में बनाए एक से बढ़कर एक स्पेशल पकवान

फ्राई करके चीनी की चाशनी या गुड़ में डुबोया जाता है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होता और होली के बाद भी चाय के साथ इसका आनंद लिया जा सकता है।

Holi: होली रंगों का त्योहार…खुशियों का त्योहार है, इस दिन रंग खेलने के साथ लोग खाने पीने में स्पेशल पकवान खाते है, होली के दिन जो भी चींज खाते या करते है सब स्पेशल करते है. तो चलिए हम भी आपको होली के दिन क्या खास खाना चाहिए और बनाना चाहिए इस बारे में बताते है. होली पर कई तरीके के स्नैक्स तैयार किए जाते है. नमकपारा ,शक्करपारा, मठरी,गुण के लड्डू और मालपूआ…

मालपुआ- बिहार की फेमस डिश

मालपुआ एक ऐसा डिश है, जो होली पर आपको ज्यादातर घरों में खाने को मिल जाएगा. बाहरी की मिठाईयों को खाने से ज्यादा लोग इसे ही खाना पसंद करते है. क्यों ये पूरे तरीके से घर में बनता है. चलिए
अब बताते है कैसे इसको बनाएं.

सबसे पहले दो कप मैदा लें,उसमें एक केला डाले साथ ही इलाइची का दाना डाले और उसके साथ थोड़ा सा चावल का आटा डाले.सबको अच्छे से मिला ले और दूसरी ओर एक कटोरी चाशनी को तैयार कर ले. अब
एक फ्लैट तावा लें और उसमें फैला-फैला कर अच्छे से पुआ को बनाकर सेक लें. फिर सभी छाने हुए पुए को चाशनी में डुबो लीजिए.

पारंपरिक भारतीय स्नैक्स जो लंबे समय तक ताजे रहते हैं

नमकपारा – कुरकुरा और स्वादिष्ट स्नैक


नमकपारा एक पारंपरिक स्नैक है, जिसे मैदा, सूजी और नमक से तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए मैदे को गूंथकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और धीमी आंच पर तला जाता है। इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं, जिससे यह महीने भर तक खराब नहीं होता। इसकी कुरकुरी बनावट इसे बेहद स्वादिष्ट बनाती है।

शक्करपारे – मीठे का बेहतरीन विकल्प


अगर आप मीठा पसंद करते हैं तो शक्करपारे एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे मैदा और घी से तैयार किया जाता है, फिर डीप फ्राई करके चीनी की चाशनी या गुड़ में डुबोया जाता है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होता और होली के बाद भी चाय के साथ इसका आनंद लिया जा सकता है।

मठरी – हर घर में पसंद किया जाने वाला स्नैक


मठरी भारत में बहुत पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए मैदा, अजवाइन और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसे धीमी आंच पर तलकर कुरकुरा बनाया जाता है। एयरटाइट कंटेनर में रखने से यह 1-2 महीने तक खराब नहीं होती। आप चाहें तो मेथी मठरी या अन्य फ्लेवर भी ट्राई कर सकते हैं।

चकली – महाराष्ट्र का फेमस स्नैक


चकली महाराष्ट्र में काफी प्रसिद्ध स्नैक है। इसे चावल के आटे, तिल और मसालों से तैयार किया जाता है। इसकी कुरकुरी बनावट और स्वाद इसे हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। यह भी कई दिनों तक ताजा बना रहता है।

Related Articles

Back to top button